Seattle
Outreach Outreach

“हिंदी हैं हम, वतन है ! हिंदोस्ताँ हमारा!” 🇮🇳
हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के प्रधान कौंसलावास, सिएटल में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसकी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व, इसकी समृद्ध अभिव्यक्ति तथा भारतीय संस्कृति एवं विरासत को विश्वभर में जोड़ने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी के प्रति अपने प्रेम एवं जुड़ाव को साझा किया।
यह आयोजन विदेश में हिंदी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
(सिएटल, 25 सितंबर 2026)
@IndianEmbassyUS
@AmbVMKwatra
@MEAIndia